कोचिंग जाने का कहकर निकला बालक नहीं लौटा अभी तक घर,पिता ने थाने पहुंचकर सुनायी पीड़ा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। कोचिंग का कहकर निकले नाबालिग लड़के के गुमशुदगी का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी सुभाषचंद्र निवाासी शिवबॉडी ने व्यास कॉलोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी हैंं। प्रार्थी ने बताया कि 27 जनवरी की शाम को करीब 5 बजे उसका बेटा ट्यूशन का कहकर निकला था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ