राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण समिति की बैठक,संकल्प सिद्ध करने का आव्हान

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति मार्कंडेय नगर की रामपुरा बस्ती की बैठक रविवार शाम रामपुरा बस्ती के गली नंबर 2 में स्थित गुनगुन पैलेस में संपन्न हुई। इस बैठक में रामपुरा क्षेत्र में रहने वाले सभी वर्गों के राम भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जगदीश कुमार शर्मा ने की तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक हितेश कुमार रहे। हितेश कुमार ने इस बैठक में आए हिंदू समाज के राम भक्तों से आह्वान किया कि इस संपूर्ण विश्व के सबसे बड़े महाअभियान में अपना सर्वस्व अर्पित कर भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प सिद्ध करें।


इस बैठक में रामपुरा क्षेत्र की निधि समर्पण समिति के कोष प्रमुख श्री राम अवतार बालोदिया ने निधि प्रमुख अजीत पाल गोदारा उपनिधि प्रमुख मदन गोपाल,गोपाल किशन प्रजापत व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ निधि संग्रहण की योजना बनाई तथा जगरूप सिंह, मुकेश अरोड़ा, धर्मपाल डूडी, विश्वजीत सिंह पंवार, विनोद चतुर्वेदी, वासुदेव स्वामी, धनराज प्रजापत, विकास कुमावत, गौतम गहलोत व देवेंद्र सिंह ने इस महा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अभियान के अंतर्गत बस्ती क्रमांक 5 की बैठक भी मुक्ता प्रसाद नगर के टुंडला हनुमान मंदिर में नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में महानगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमर सिंह ने हिंदू समाज से तन मन धन से अभियान से जुडऩे का आह्वान किया। बैठक में बस्ती प्रमुख भूरसिंह, निधि प्रमुख गोविंद रामजी, राजीव दुबे,राजीव सोमानी,विवेक,राजेश मिश्रा,नरेश,भारत भूषण आदि कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Posts



टिप्पणियाँ