कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग,आमजन के जीवन की बागडोर चली जाएगी कॉरपोरेट घरानों के पास,देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनो को वापस लेने की मांग को लेकर आज टे्रड यूनियन के साथ कई संगठनों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इन किसान प्रतिनिधियों की मांग है कि जल्द से जल्द तीनो कृषि कानूनों को वापस लिया जावे। इस सम्बंध में गिरधारी लाल कूकणा ने बातचीत करते हुए बताया कि सरकार को किसानों के हितों में यह कानून वापस ले लेना चाहिए साथ ही कूकणा ने कहा कि इन कानूनों के लागू हो जाने से आमजन के जीवन की बागडोर कारपोरेट घरानो के पास चली जाएगी। जो कि किसानों को किसी भी हालत में मंजूर नहीं हैं।
टिप्पणियाँ