लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा पोस्त के चूरे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। गंगानगर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान की आड़ में तस्करी कर रहे 41 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया हैं।
आरोपी की साधुवाली पंजाब स्टेट बॉर्डर पर बिल्डिंग मेटीरियल की दुकान है। उसने यह दुकान करीब 8-10 माह पूर्व ही की थी। इसकी आड़ में आरोपी मादक पदार्थ पोस्त की तस्करी करता था। उसके साथ मिर्जेवाला निवासी 41 वर्षीय लालचन्द उर्फ भालाराम पुत्र ताराचंद जाट को भी गिरफ्तार किया है। मामले के जांच अधिकारी पुरानी आबादी एसएचओ रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 2014 में लगे पोस्त विक्रय पर प्रतिबंध के बाद से पंजाब और राजस्थान में लगातार तस्करी के मामले बढ़े हैं। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर पंजाब स्टेट बॉर्डर पर साधुवाली गांव के निकट बजरी-रेता-सीमेंट की दुकान की हुई है। इसकी आड़ में आरोपी से पंजाब के नशा करने वाले पोस्त खरीदकर ले जाते थे।

टिप्पणियाँ