खेत जा रहे दो भाईयों के साथ बीच रास्ते में की मारपीट,मामला दर्ज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। खेत जा रहे दो लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी रविन्द्र कुमार निवासी फुलदेसर ने विष्णु और जगदीश के खिलाफ लूणकरणसर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना कल शाम करीब 7 बजे के आसपास चक 6 सीएचडी की हैं। प्रार्थी ने बताया हम दोनो भाई खेत जा रहे थे इसी दौरान आरोपी आ धमके।

आरोपियेां ने आते ही दोनो के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने सिर में मारी और प्रार्थी के भाई को भी थाप-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट मे प्रार्थी और उसके भाई के शरीर में कई जगह चोटें आयी हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ