संदिग्ध बीमारी से मरे पक्षियाें की सैंपल रिपाेर्ट का इंतजार

जिलेभर में रविवार काे संदिग्ध बीमारी से एक भी पक्षी की माैत का मामला सामने नहीं आया है। अब गत दिनाें मरे पक्षियाें की सैंपल रिपाेर्ट आने का इंतजार है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पक्षियाें की माैत हाेने का कारण क्या है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल खुडिया ने बताया कि रविवार काे एक भी पक्षी की माैत का मामला नहीं आया है। साथ ही वन विभाग व पशु पालन विभाग के कर्मचारियाें-अधिकारियाें काे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी बनाए रखने के लिए कहा गया है। मृत पक्षियाें की जाे सैंपल रिपाेर्ट भाेपाल भेजी गई है वह आने के बाद ही पता चल सकेगा कि पक्षियाें की माैत किस कारण से हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ