चूहे मारने का जहर देकर विवाहिता को मारने का आरोप,पति और देवर पर मामला दर्ज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया हैं। घटना चुरू के जालेऊ गांव की हैं। इस सम्बंध में विवाहिता के पिता शिवलाल पुत्र मोहनलाल निवासी मोलीसर छोटा ने विवाहिता के पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बेटी मंजू की शादी 12 मई, 2003 को जालेऊ निवासी लीलाधर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लीलाधर शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था।

सात जनवरी को लीलाधर चूहा मारने वाला जहर लेकर आया और अपने बेटे अमित को पकड़कर कुंड में पास ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी से कहा कि उसने ये जहर नहीं पिया, तो बेटे को कुंड में डालकर मार देगा। बेटे की जान बचाने के लिए उसकी बेटी ने जहर पी लिया। आरोपी ने आधे घंटे तक किसी को बाहर नहीं आने दिया।

गांव के लोग उसकी बेटी को बेहोशी की हालत में रतनगढ़ अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर में उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। वे पहुंचे तो उसकी बेटी के देवर रतनलाल ने बताया कि जहर खा लिया, जिससे आपकी बेटी की मौत हो गई। जब वे शोक सभा में बैठने के लिए आए, तो उसके नाती अमित ने सारी बात बताई।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ