शाहजहांपुर बाॅर्डर पर हमारे क्षेत्र के कई किसान घायल, बोले-अब कृषि कानून रद्द करवा के लाैटेंगे श्रीगंगानगर

शाहजहांपुर बाॅर्डर पर गत दिवस आंदाेलनकारी किसान युवाओं ने पुलिस का नाका ताेड़ हरियाणा में प्रवेश किया। इस दाैरान पुलिस से हुए मुकाबले में कई किसान घायल भी हुए। हमारे क्षेत्र के कई किसान भी इसमें शामिल हैं। घायल हाेने के बाद भी हमारे किसानाें का हाैसला डिगा नहीं है। इन आंदाेलनकारी किसानाें का कहना है कि किसान विराेधी कानून की जंग हम जीतकर ही वापस लाैटेंगे।

दिल्ली-जयपुर हाईवे के शाहजहांपुर बाॅर्डर पर किसानाें का पड़ाव 20वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद पड़ाव स्थल पर किसानाें की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। शुक्रवार काे सवाई माधाेपुर से पहुंचे किसान अमरूद की पेटियां लेकर पहुंचे तथा पड़ाव डाले किसानाें काे वितरित किए।

कृषि जिंसाें की खरीद-फराेख्त के संबंध में केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कानूनाें के विराेध में किसान आंदाेलन कर रहे हैं तथा आंदाेलित किसान टिकरी, सिंधू व शाहजहांपुर व सिंधू बाॅर्डर पर नियमित रूप से 11-11 किसान क्रमिक अनश कर रहे हैं।

शुक्रवार काे पड़ाव स्थल पर हुई किसानाें की सभा काे संबाेधित करते हुए कविता श्रीवास्तव, सुमित्रा चोपड़ा, शोपतराम, प्रेमशंकर मीणा, मोतीलाल शर्मा, सत्यजीत, कालू थोरी, जेठाराम, भंवरलाल वर्मा, फूलचंद देवा, सुभाष खंडेला, फूलदीप, जयदत्त जांगिड़, रणजीत सिंह गोदारा, तारा सिंह सिद्धू, राजाराम मील, विक्रम यादव, राजेन्द्र यादव, हरि सिंह चौहान, हनुमान मील, सुमित चौधरी, महिपाल सारस्वत, अश्विनी यादव, राजेश ढाका, रामयश, प्रमिला सहारण आदि ने संबाेधित करते हुए केंद्र सरकार काे काेसा।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार जब तक किसान विराेधी ये कानून वापस नहीं लेती, आंदाेलन जारी रहेगा।
शाहजहांपुर बाॅर्डर पर पड़ाव डाले बैठे किसानाें ने नए साल के अवसर पर किसान कैलेंडर जारी किया। पूर्व विधायक अमराराम ने किसान कैलेंडर का विमोचन किया। इस कलेंडर में किसान आंदाेलन के फाेटाे व किसान हित में समय-समय पर आंदाेनल करने वाले नेताओं के फाेटाे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many farmers of our region injured on Shahjahanpur border, said - now Sriganganagar will get the law repealed


टिप्पणियाँ