हाईवे पर गाय से टकरायी बाइक,युवक की मौत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार युवक की गाय से टक्करा जाने से मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे नम्बर 11 की हैं। जहां पर आलसर से कीतासर की तरफ आ रहे युवक की बाइक गाय के साथ टकरा गयी। इस कारण से बाइक सवार नीचे गिर गया और मौत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक के साथ-साथ गाय की भी मौत होने की खबर मिली हैं। मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र भेराराम मेघवाल निवासी आलसर के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोगों और समाजसेवी संस्था ने एम्बुलेंस के माध्यम से युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Related Posts



टिप्पणियाँ