कोरोना वैक्सीनेशन टीकाकरण की तैयारियों को लेकर जिले में मॉकड्रिल ड्राई रन किया गया। बाड़ी व बसेड़ी ब्लॉक में आंगई स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलाचौंद राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामान्य चिकित्सालय बाड़ी में स्थित सेशन साइट पर आयोजित ड्राई रन में कलेक्टर की मौजूदगी में 25 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने का ट्रायल किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान वैक्सीनेशन के समय आने वाली परिस्थितियों के अनुसार समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीकाकरण के लिए अलग-अलग ब्लॉक में टीमों का गठन किया गया है जिनका प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। 46 सैशन साइट जिनमें 7 धौलपुर शहर में, 2 उप जिला अस्पताल बाड़ी, शेष जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी में चयनित की गई है।
ड्राइरन के लिए लाभार्थियों को को-विन सॉफ्टवेयर के माध्यम से मिले एसएमएस द्वारा उनके टीकाकरण स्थल व समय की जानकारी दी गई। नियत स्थान पर पहुंचने पर मोबाइल में एसएमएस व परिचय पत्र की जांच कर हाथ सेनेटाइज करवाकर अंदर प्रवेश दिया गया। प्रतीक्षा कक्ष में कुछ समय रुकने के बाद सत्यापन हुआ उसके बाद टीकाकरण कक्ष में कोविड वैक्सीन लगाने का ट्रायल किया गया। टीकाकरण के बाद लाभार्थी को आधा घंटा निगरानी कक्ष में रुकवाया गया।
बाड़ी. कोरोना संक्रमण के बाद अब कोरोना से निपटने के लिए संपूर्ण देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत धौलपुर जिला भी अलर्ट पर है और जिले के प्रमुख प्रशासक जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल द्वारा वैक्सीनेशन की सारी तैयारियों का व्यक्तिगत जायजा लिया जा रहा है टीकाकरण की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा जिले के सभी अस्पतालों पर ड्राई रन किया जा रहा है जिससे टीकाकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने नहीं आए इसी के तहत बाड़ी अस्पताल में जिला कलेक्टर के द्वारा ड्राई रन किया गया और टीकाकरण कक्ष में किस प्रकार स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगेंगे इसकी खुद जानकारी ली,इस दौरान आयी गलतियों को नोट किया और स्वास्थ्य कर्मियों को बताया।
पीएमओ डॉ शिवदयाल मंगल ने बताया ड्राई रन के तहत पूरा निरीक्षण एवं प्रशिक्षण किया गया है, टीकाकरण के लिए तीन टीमें गठित की गई है,प्रथम फेज में उपखंड वाड़ी के 274 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा जिसको लेकर हर प्रकार की व्यवस्था की गई है।
टीकाकरण के ड्राई रन के दौरान कलेक्टर जाकर जायसवाल ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सचेत रहने और सही रूप से टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं,इस दौरान बाड़ी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ गब्बर सिंह मीणा के साथ अस्पताल के सभी चिकित्सक नर्सिंग कर्मियों अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ