बनर्जी के बाद नुसरत के बिगड़े बोल, बीजेपी को बताया कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। ताजा मामला तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का सामने आया है। टीएमसी सांसद ने एक विवादित बयान दे डाला है। नुसरत जहां ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी की तुलना वायरस से कर दी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है, उससे बचकर रहना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर बीजेपी सरकार में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। तृणमूल कांग्रेस सांसद नूसरत जहां का विवादित बयान सामने आया है। नूसरत जहां ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी को वायरस से भी खतरनाक बताया है।

टीएमसी सांसद ने कहा कि बीजेपी कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है और यदि बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो अल्पसंख्यकों यानी मुस्लिमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बंगाली भाषा में रैली को संबोधित करते हुए नुसरत जहां ने कहा कि बीजेपी आदमी को आदमी से लड़ाती है। इसलिए बीजेपी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर रखना जरूरी है।

कैलाश के बयान से ममता खेमें खलबली
आपको बता दें कि एक दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रसचिव और बंगाल चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान से ममता खेमे में खलबली मचा दी थी। उल्लेखनीय है कि कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया था कि टीएमसी के 41 विधायक उनके संपर्क में हैं। वे जब चाहे उन्हें बीजेपी में शामिल कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम हर टीएमसी विधायक को बीजेपी में शामिल करने से पहले उनकी जांच करेंगे जो अपराध मुक्त होंगे, उन्हें ही पार्टी में शामिल किया जाएगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ