लॉयन न्यूज,बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में आज नामांकन विवादों में रहा। आज सुबह जब विधायक गिरधारी महिया अपने समर्थको के साथ वार्ड 10 के सीपीएम के प्रत्याशी असलम का नामांकन करवाने के लिए आए हुए थें। इस दौरान जब महिया ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन जांच करवाने,जमानत राशि जमा करवाने के लिए टेबल पर रखा।
इसी दौरान पास में खड़े एक युवक ने नामांकन अपने हाथ में ले लिया और देेखते ही देखते उस नामांकन को फाड़ दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उस व्यक्ति ने खुद को प्रत्याशी का भाई बताते हुए अभद्रता की। जब विधायक समर्थकों ओर गार्ड ने रोकना चाहा तो उसके साथियों ने उसे वहां से भगा दिया। जिसके बाद महिया आग बबूला हो गए और नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में उसको पकड़कर थाने ले गए हैं।
वहीं नामांकन जमा करवाने के समय भी विधायक महिया और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के बीच जमकर तकरार हुई। मामला पंचायत समिति सभागार का हैं। जहां पर विधायक महिया वार्ड 21 से 40 तक की सिंबल सूची देने पहुंचे थें। इस दौरान पूर्व विधायक ओर कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने सिंबल सूची सौंपने का समय तीन बजे बताते हुए सिंबल लेने का विरोध शुरू कर दिया।
जिसके बाद दोनो नेताओं में जमकर तकरार हुई और उनके समर्थक आपस में उलझ गए। हालांकि नियमों के तहत तीन बजे तक पंचायत समिति सभागार में प्रवेश कर लेने पर महिया के सिंबल स्वीकार कर लिए गए हैं।


टिप्पणियाँ