बाजार जाने का कहकर घर से निकला था युवक, ट्रेन के नीचे आने से मौत

लॉयन न्यूज, हनुमानगढ़। बीती देररात को पीलीबंगा के एक युवक की ट्रेन के नीचे आ जाने से मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। घटना को लेकर जीआरपी सूरतगढ़ की पुलिस चौकी में मर्ग दर्ज हुई है। पूरे मामले में मृतक के पिता रामस्वरूप ने थाने में रिपोर्ट दी। मामले की जांच कर रहे रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक 21 वर्षीय बबलू है। जो कि अविवाहित था। पिता ने बताया कि बीते सोमवार की शाम को घर से बाजार जाने का कहकर निकला था। देर रात तक भी वापिस नहीं लौटने पर उसकी काफी तलाश की परंतु वह नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह जीआरपी पुलिस ने ही मौके पर पहुंचकर बबलू का मोबाइल ऑन कर मौत हो जाने की सूचना दी। रेलवे पुलिस ने बबलू के शव का पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ