लॉयन न्यूज,बीकानेर। विश्वविद्यालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राज. सरकार द्वारा विश्वविद्यालय के लिए जल वितरण योजना का शिलान्यास एवं रेन वाटर स्टोरेज टैंक का लोकार्पण आज विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह द्वारा यह शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय में खारे पानी की शिकायतो के चलते यह जल वितरण योजना का शिलान्यास किया गया हैं। इस सम्बंध मेंं मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय में खारे पानी की लम्बे समय से शिकायते मिल रही थी। प्रदेश सरकार करीब 1.67 करोड़ रूपए की लागत से करीब साढ़े चार किलोमीटर लम्बी लाइन के माध्यम से खारे पानी की शिकायत को दूर किया जाएगा। जिससे छात्रों को पीने के लिए मीठा पानी सुलभता से उपलब्ध हो सके। इस दौरान 20 लाख रूपये की अतिरिक्त लागत से रेन वाटर स्टोरेज टैंक का लोकार्पण भी किया गया।

टिप्पणियाँ