लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। शेरूणा पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुनरासर तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी आती हुई दिखायी दी। जिसको रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में करीब 250 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने अवैध गांजे के साथ गाड़ी को जप्त कर लिया हैं और हरपाल सिंह निवासी फतेहाबाद व जीरूराम निवासी फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच नापासर थानाधिकारी को सौंपी गयी हैं।

टिप्पणियाँ