खेत में स्प्रे करते समय दिमाग में चढ़ा स्प्रे,मौत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। खेत में कार्य करते समय स्प्रे कर रहे व्यक्ति के दिमाग में स्प्रे चढ़ जाने से मौत हो गयी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई गिरधारी पुत्र तारूराम निवासी रानीसर ने महाजन थाने में मर्ग दर्ज करवायी हैं। घटना कल रोही राणीसर दोपहर 3 बजे की हैं। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई नंदाराम कल खेत में स्प्रे करने गया। खेत में स्प्रे करते समय प्रार्थी के भाई के दिमाग में स्प्रे चढ़ गया और बेहोश हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे भेडपालक ने फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों और आसपास के लोगों के सहयोग से बेहोश नंदाराम को महाजन की सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ