कंटीली झाडिय़ों में मिला नवजात बिल्कुल स्वस्थ, कुछ देर बाद पहुंचेगा पीबीएम, डीएनए लेकर जांच में जुटी पुलिस
– ‘मां मैं तो जिंदा हूं, पर तेरी संवेदना मर गई’- नवजात
लॉयन न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में कंटीली झाडिय़ों में मिला नवजात बच्चा फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ है। जिसको कुछ ही देर बार पीबीएम अस्पताल लाया जाएगा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि नवजात बच्चे का डीएनए लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नवजात कालू पुलिस थाना क्षेत्र के सीमा पर पडऩे वाले लोडेरा गांव में मिला, जो कि गांव के एक घर की कंटीली बाड़ में पड़ा था। गनीमत रही कि नवजात को ज्यादा कांटे नहीं चुभे, वरना नवजात की जान भी जा सकती थी। जानकारों ने बताया कि नवजात लड़का है ऐसे में शक अवैध शंतान की तरफ भी जा रहा है। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि गांवों में घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटैज नहीं होने के कारण नवजात को फेंकने वालों तक पहुंचने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी गई है कि आखिर इस नवजात को यहां कौन और क्यों फेंकर गया है।

टिप्पणियाँ