दहेज के लिए मारपीट कर हड़पा स्त्रीधन,विवाहिता ने लगाया अप्राकृतिक मैथून का आरोप

लॉयन न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए मारपीट करने और अप्राकृतिक मैथून करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में पीडि़ता ने महिला थाने में अपने पति तपेश कुमार,ससुर राजकुमार,सास संतोष,मीना,आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना पीडि़ता के ससुराल की हैं। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के लिए तंग और परेशाान किया। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीहर से और दहेज लाने के लिए मारपीट की और स्त्री धन हड़प लिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए अप्राकृतिक मैथून किया। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ