महापौर ने आगामी बजट और शहर के विकास हेतु मांगे सभी पार्षदों से सुझाव

लॉयन न्यूज,बीकानेर। महापौर सुशील कंवर ने एक अच्छी पहल करते हुए आगामी बजट के लिए सभी पार्षदों से सुझाव मांगे हैं। इस सम्बंध में बाकयदा पार्षदों के नाम से एक पत्र जारी किया गया हैं। जिसमें कहा गया है कि बीकानेर की जनता ने विकास के लिए अपना विश्वास जताते हुए आपको चुनाव में जनादेश दिया हैं। इसलिए बीकानेर के विकास के लिए आपकी भूमिका अहम हैं। 2021 के निगम बजट में शहर के विकास,राजस्व आय में वृद्धि,नवाचार व नवीन परियोजनाओं के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। इस सम्बंध में शहर का कोई भी पार्षद 3 फरवरी तक महापौर के निजी सहायक मुकेश पंवार को निगम के कमरा नम्बर 3 में तथा bikanermayor@gmail.com मेल पर भिजवा सकता हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ