वेब सीरीज तांडव के खिलाफ बजरंग दल ने किया प्रदर्शन,फूंका पुतला और की कार्रवाई की मांग,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज,बीकानेर। वेब सीरीज तांडव पर देशभर में मचे घमासान के बीच आज बीकानेर में भी वेब सीरीज के निर्माता,निर्देशक और अभिनय करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यकर्ताओं ने निर्माता,निर्देशक और अभिनय करने वाले कलाकारों सैफ अली खान के पुतले फूकें। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड और हिन्दु धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद एक शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इस सम्बंध में दुर्गासिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम और भगवान शंकर के लिए इस फिल्म में आपत्तिजनक शब्दों और चित्रों का चित्रण किया गया हैं। जिसको हिन्दु समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान शेखावत ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई करे अन्यथा हिन्दु समाज खुलकर मैदान में आने से भी नही डरेगा।

शेखावत ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिन्दु समाज का अपमान हम कभी भी स्वीकार नहीं करेगें। इस दौरान सुंदर गहलोत,महादेव शर्मा,अजित शर्मा,मनीष ओझा,मुकेश सारस्वत,शांतिलाल,नरपत सिंह,घनश्याम ओझा,पीयुष,शेखर ओझा,प्रम गहलो,विकास स्वामी,गोविंद सारस्वत,विक्रम रावत,जीतू बजरंगी,करपाल सिंह,बालकिशन पडि़हार,योगेश जागिड़,सुरज पुरोहित,मालचंद सुथार,गजु सुथार,जोरावर सिंह,भगवान सिंह,रतननाम,विक्रम सिंह,मोनु मोदी,शिखर डागा,श्रवण सिंह,मनोज पारीक,रविन्द्र जाजड़ा,विजय सिंह सिकराली,दिलीप विश्रोई सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ