बीकानेर : प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीटकर की हत्या

लॉयन न्यूज, जोधपुर/बीकानेर। प्रेम-प्रसंग के चलते एक किशोर के साथ मारपीट से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पारस (15) पुत्र जितेंद्र स्वामी निवासी बीकानेर हाल उदयनगर डाबला का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। शुक्रवार को किशोर युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान युवती का रिश्तेदार राजेंद्रसिंह वहां पहुंच गया। उसने किशोर को वहां देखकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ही किशोर की मौके पर ही मौत हो गई व मारपीट का आरोपी राजेंद्रसिंह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया गया। मृतक किशोर के परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ