सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में छात्रों के लिए दोपहर का खाना तैयार करने वाली कुक कम हेल्पर के लिए नए साल में सरकार ने बड़ी राहत दी है। कोविड-19 के चलते स्कूल बंद अवधि में छात्रों को खाद्यान्न व तेल मसाले देने के निर्णय के बाद अब सरकार की ओर से कुक कम हेल्पर को भी इस अवधि का मानदेय देने का फैसला लिया गया है।
मिड डे मील आयुक्त डॉ. भंवरलाल की ओर से प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक को जारी आदेश में बीते वित्तीय वर्ष में 14 मार्च से 30 जून तथा वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020- 21 में पूर्व की भांति को कुक कम हेल्पर स्कोर ग्रीष्म अवकाश को छोड़कर 10 माह के मानदेय भुगतान करने के आदेश भारत सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग कि मिड डे मील प्रभाग की सहमति से जारी किए हैं।
गाैरतलब है कि कुक कम हेल्पर को बीते 9 माह से मानदेय नहीं मिला था। जिससे उनको घर चलाने में बेहद मुश्किलें आ रही थी। सरकार के इस निर्णय से सरकारी स्कूलाें में कार्यरत कुक कम हेल्पर को राहत मिलेगी। इधर एडीईओ प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आदेशों की पालना जल्द कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ