सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एसपी ने किया अभियान का शुभारंभ

एसपी राजन दुष्यंत ने यातायात पुलिस के सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के अभियान का शुभारंभ गणेशगढ़ पुलिस चौकी में किया। डॉ. एसएस टांटिया एमसीएच एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) के सहयोग से आंखों की निशुल्क जांच विशेषज्ञों की टीम ने की, दवाइयां भी वितरित की गईं। ट्रैक्टर ट्रालियों सहित काफी वाहनों के रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।

यातायात पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप चारण, हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह, लालगढ़ के थानाधिकारी कश्यप सिंह आदि मौजूद रहे। यातायात पुलिस थाना प्रभारी चारण ने बताया कि अभियान की शुरुआत के समय वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने और सावधानी से वाहन चलाने का कहा गया और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। इस दाैरान 200 से अधिक वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से ट्रक, बस एवं अन्य वाणिज्यिक भारी वाहनों के चालक शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP launches campaign to raise awareness about road safety


टिप्पणियाँ