भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा की ओर से पुराने सिविल हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में वैश्विक कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कोरोना वॉरियर्स डाॅक्टराें व पैरामेडिकल स्टाफ का सम्मान किया गया।
परिषद के सचिव डॉ. बृजमोहन सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में आरसीएचओ डॉ. एचएस बराड़, सीएमएचओ डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य, डॉ. सोनालिका सारस्वत, डॉ. विकास धींगड़ा, डॉ. राजन गोकलानी, डॉ. अनिता मित्तल, नकुल शेखावत डीपीएम, विक्रम शीला, आशीष कौशिक, विक्रम विनोद बिश्नोई, मोहिनी, कुलदीप, नवदीप, मिनाक्षी तथा रानी एएनएम को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष भूषण गोयल ने परिषद् के कार्यकलापों व गतिविधियों की जानकारी दी। इस माैके पर शिवशंकर मित्तल, शोभा गौड़, इंद्र गोयल, सुशील बांठिया, धीरज लीला, सुभाष गोयल माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ