चोर गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा,दो गिरफ्तार,9 बाइक बरामद

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह से पकड़ा हैं। जिनसे 9 बाइक बरामद की गयी हैं। हनुमानगढ़ पुलिस ने इन पर कार्रवाई की हैं। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिनसे पूछताछ जारी हैं। पूछताछ में कई ओर वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

एसपी प्रीति जैन ने मंगलवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिला मुख्यालय पर बढ़ रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एएसपी जस्साराम बोस और सीओ प्रशांत कौशिक के सुपरविजन में थानास्तर पर टीम गठित की गई। जिस पर जंक्शन सीआई नरेश गेरा की ओर से थानास्तर पर गठित टीम को दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले मनोज कुमार की 2 जनवरी को हुई बाइक चोरी मामले में अहम सुराग मिलने से सफलता मिली।

जिस पर राकेश सोनी उर्फ विमल(30) पुत्र ओमप्रकाश एवं हरजिंद्र सिंह उर्फ मंगू (27) पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी पक्काभादवां को एक बाइक सहित गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड लिया। रिमांड अवधि में पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर 8 बाइक ओर बरामद किए गए। हालांकि पूछताछ में पुलिस को दूसरी सफलता मिली जब यह पता चला कि पुलिस की वर्दी पहनकर मेगा हाइवे पर पिछले दिनों कार चालक को चाकू मार कर लूट की वारदात भी इन चोरों में से एक ने की थी।एसपी प्रीति जैन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बरामद 9 बाइक में से 4 जंक्शन, 1 हनुमानगढ़ टाउन और 4 श्रीगंगानगर व आसपास के क्षेत्र से चुराना कबूल किया है।

Related Posts



टिप्पणियाँ