केट 2020 के जारी परिणाम में भीलवाड़ा के सत्य काबरा ने 98.63 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। आरके कॉलोनी निवासी सत्य काबरा के पिता पेट्रोल पंप व्यवसायी मनीष काबरा ने बताया कि बैंगलुरु से कोचिंग की। तैयारी के लिए बिल्कुल दबाव नहीं था। परीक्षा से 2 महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हो गया। तब दो सप्ताह अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा। एक महीने तक बिल्कुल पढ़ाई भी नहीं कर पाए।
कोरोना के बाद सवाल सॉल्व करने की स्पीड पर काफी फर्क पड़ा इसलिए अगले 1 महीने तक एक्यूरेसी बढ़ाने पर काफी ध्यान दिया। इससे काफी फायदा हुआ। इंग्लिश के वर्बल सेक्शन में केवल 2 सवाल गलत हुए। लॉजिकल रीजनिंग में केवल एक सवाल गलत हुआ, इसका श्रेय घरवालों, स्कूल से लेकर के कोचिंग तक अभी तक सारे के सारे टीचर और दोस्तों को देना चाहता है।
सत्य ने बताया कि पढ़ाई में हर दिन के लिए टारगेट सेट करें जो सुबह टारगेट सेट करा उसको रात को पूरा करो। अगले दिन वापस नया टारगेट सेट करके तरीके से पढ़ाई की। माता रचना काबरा ने बताया कि सत्य ने संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से स्कूलिंग की थी। इसके बाद इंजीनियरिंग बैंगलुरु से कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ