बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की बाेर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक नाै जनवरी काे हाेगी मगर हैरान करने वाली बात ये है कि सात जनवरी तक बैठक का एजेंडा सदस्याें काे नहीं भेजा गया। विवि के इस कदम पर सवाल उठने लगे हैं। सदस्य सुरेन्द्र जाखड़ ने आराेप लगाया कि पहले बैठक इसलिए नहीं बुलाई गई क्याेंकि पूर्व के कुल सचिव कुछ ऐसे मुद्दे रखना चाहते थे जिससे विवि पर सवाल उठते। अब जैसे ही उनका स्थानांतरण हुआ विवि ने आनन-फानन बिना एजेंडे के बैठक बुला ली। भास्कर ने जब कुलपति प्राे.एचडी चारण से पूछा ताे बाेले कि एजेंडा तैयार कर रहे हैं। 3 दिन पहले डालना होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ