लॉयन न्यूज,बीकानेर। 19 जनवरी से लापता युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी हैं। घटना चुरू के सरदारशहर की हैं। जहंा पर देवासर गांव के पास संदिग्ध अवस्था में लापता हुए युवक का शव मिला हैं। बता दे कि 19 जनवरी को 25 वर्षीय युवक रामकुमार लापता हो गया था। जिसके बाद से परिजन उसे ढूढऩे की कोशिश कर रहे थें।
यह शव मिलने से ग्रामीण और पुलिस आमने सामने हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का शक जताया हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्या के मामलेे को दबाने का प्रयास कर रही हैं। इसी बात को लेकर परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया हैं। जिसके बाद से ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल परिसर में कई थानों की पुलिस को तैनात किया हैं।

टिप्पणियाँ