सैंपल एक लाख पार, सात माह में पहली बार सिर्फ 86 रोगी एक्टिव

बाड़मेर में कोरोना सैंपलों का आंकड़ा एक लाख पार हो गया है। बढ़ते केस के बीच वर्ष 2021 में घटते रोगियों को लेकर अब तक की सबसे अच्छी रिकवरी है। पिछले करीब 15-20 दिन से कोरोना रोगियों का आंकड़ा एक अंक में ही सिमटा हुआ है, जबकि कोरोना को हराने वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ये ही वजह है कि अब जिले में सिर्फ 86 रोगी ही कोरोना ग्रसित है। रिकवरी दर 98.60 फीसदी पहुंच गई है।

जबकि गत नवंबर-दिसंबर में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 250 से 300 तक पहुंच गया था। शुक्रवार को सिर्फ 5 ही कोरोना रोगी मिले है, जबकि 15 रोगी ठीक हो गए। अब तक जिले में 84 रोगियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को 325 रोगियों के सैंपल लिए गए। इसी के साथ ही अब तक जिले में 100325 सैंपल लिए गए है। अब तक 5433 संक्रमित आए है, जिसमें 5263 ठीक हो गए, जबकि 84 की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ