एक ओर जहां कोरोना की वैक्सीन आने और उसके ड्राइ रन की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार कम होते मरीज भी राहत दे रहे हैं। शनिवार को कुल 82 केस सामने आए। सबसे अधिक मानसरोवर में 11 और वैशाली नगर में 10 केस सामने आए।
झोटवाड़ा में 6, दुर्गापुरा, प्रताप नगर, सांगानेर और सोडाला में 4-4, बनीपार्क, बापू नगर, मालवीय नगर और टोंक रोड पर 3-3, अजमेर रोड, गांधीनगर, गोपालपुरा, जगतपुरा, झालाना, कोटपुतली, महेश नगर, फुलेरा में 2-2 और भांकरोटा, चौमूं, सिविल लाइन, सी-स्कीम, जयसिंहपुराखोर, जामडोली, जवाहर नगर, शाहपुरा, एसएमएस, टोंक फाटक और विद्याधर नगर में 1-1 केस सामने आया है।
कुल पॉजिटिव केस 57420 हो गए हैं और एक मौत के साथ कुल मृतक 503 हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर अग्रसेन हॉस्पिटल में चल रहा क्लीनिकल ट्रायल में भी आंकड़ा 1300 तक पहुंच गया है। जयपुर में कुल 2000 ट्रायल करने हैं और इसकी रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी जानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ