अवैध हथियार और चोरी की 8 बाइक समेत 2 बदमाश गिरफ्तार

महावीर नगर थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर पहले से कोटा शहर के विभिन्न थाना इलाकों में करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। डीएसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महावीर नगर थाना पुलिस ने बालाजी मार्केट के खाली प्लॉटों के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। जिनका नाम रवि रॉयल पुत्र ओमप्रकाश और शोएब खान उर्फ काला बाबू पुत्र अब्दुल फरीद निवासी लाड़पुरा है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही से एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन, एक जिंदा कारतूस व चोरी की गई 8 बाइक बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ