तस्करी की सूचना पर पुलिस ने 7 किमी गाड़ी का पीछा किया, जीप पलटी, दो गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकङ, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशानुसार व मूंडवा वृत्ताधिकारी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में नगरपालिका चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई की गई। अवैध शराब आने की सूचना पर हैड कांस्टेबल सीताराम मय जाब्ता पूनास फांटा पर नाकाबंदी की गई।

इस दौरान रेण की ओर से बिना नंबरी जीप आई। जिसे रुकवाने का प्रयास किया, मगर जीप चालक उसे बुटाटी की ओर भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो करीब सात किमी भगाने के बाद जीप चालक जीप को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ने लगा। उस दौरान जीप पलटी खा गई।

पुलिस ने उसमें से 110 पेटी अवैध शराब बरामद कर जीप को जब्त किया। साथ ही जीप चालक पादुकलां पुलिस थाना क्षेत्र के रियां बङी निवासी सुनिल पुत्र भभूतराम जाट व सथाना कलां निवासी कालूराम पुत्र हरिराम जाट को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल प्रेमसुख, घेवरराम, राकेश, जगदीश व चालक सुरेन्द्र ने कार्रवाई की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police chased 7 km of car after smuggling, jeep overturned, two arrested


टिप्पणियाँ