बीकानेर पुलिस की अवैध नशे पर कार्रवाई : देशी शराब व डोडा-पोस्त के साथ 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

लॉयन न्यूज, बीकानेर। जिले के तीन पुलिस थानों की पुलिस ने अवैध नशे पर अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीछवाल पुलिस, नयाशहर व पांचू पुलिस द्वारा की गई है। जिसमें नयाशहर पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें भुट्टों के चौराहे पर अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े करमीसर निवासी मदन सहारण को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 38 अवैध देशी शराब के 38 पव्वे बरामद किये है। दूसरी कार्रवाई बीछवाल फिल्टर प्लांट के पास शराब बेचते हुए बीछवाल ओड बस्ती निवासी प्रभुराम को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने 43 अवैध देशी शराब के पव्वे जब्त किये। तीसरी कार्रवाई ओड बस्ती नहर पुलिया के पास शराब बेचने की फिराक में खड़े ओड बस्ती बीछवाल निवासी सुरजाराम को अवैध देशी शराब के 42 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया।

बीछवाल पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से साढ़े तीन किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ओरण लोलाई नाडी सारूण्डा के पास गेननाथ पुत्र रामसुखनाथ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने साढ़े तीन किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया गया।

इसी तरह नयाशहर पुलिस ने भी अवैध शराब पर तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में भाटों का बास स्थित विवेक बाल स्कूल के पास से सतीश नाथ पुत्र गोपाल नाथ निवासी नत्थुसर बास को देशी शराब के 48 पव्वे सहित गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में विश्वकर्मा गेट निवासी मुरली स्वामी को पूगल रोड पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 45 देशी शराब के पव्वे जब्त किये। वहीं बाइपास रोड रामपुरा बस्ती से फारूख पुत्र गुलाब नबी निवासी प्रताप बस्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किये।

Related Posts



टिप्पणियाँ