बिल जमा नहीं करवाने पर एक माह में 7593 कनेक्शन काटे

बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए सख्ती शुरु कर दी है। बार बार नाेटिस देने के बावजूद भी बिल जमा नहीं करवाने पर विभाग ने 31 दिसम्बर तक 7593 उपभाेक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। अभी तक 2 लाख 35 हजार 751 उपभाेक्ताओं पर 213.74 कराेड़ बकाया है।

जिनके दिसम्बर में कनेक्शन काटे गए थे, उनमें से 3063 उपभाेक्ताओं ने बिल जमा करवा दिया।वहीं सेंट्रल व स्टेट के सरकारी विभागाें पर भी 95.44 कराेड़ रुपए के बिल बकाया है, लेकिन इन पर बिजली विभाग वसूली के लिए नाेटिस ही दे रहा है, कनेक्शन नहीं काटे जा रहे।

^ सिटी सर्किल एसई एस.के. राजपूत का कहना है बकाया बिलाें की वसूली के लिए नाेटिस दे रहे हैं, फिर भी जमा नहीं करवाए गए ताे संबंधित कनेक्शन काे काटा जा रहा है। दिसम्बर माह में 345 कराेड़ रुपए के बिल जमा हुए हैं, इनमें से 85 कराेड़ रुपए पिछले बकाया की भी वसूली हुई है। सरकारी विभागों काे भी नाेटिस दिए जा रहे हैं, इनके कनेक्शन नहीं काटे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ