कोटा में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां शनिवार को भी जारी रही। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर व आरसीएचओ डॉ. देवेंद्र झालानी ने सभी वैक्सीनेटर्स व टीमों की बैठक ली। आरसीएचओ डॉ. झालानी ने बताया कि पहले चरण में हैल्थ केयर वर्कर्स को शामिल किया है। वैक्सीनेटर्स के टीकाकरण के लिए खास प्लान किया गया है।
इसमें तय किया है कि जिस बूथ पर इनकी ड्यूटी होगी, उसी बूथ पर सबसे अंत में इनका टीकाकरण होगा। इन्हें टीका संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य पोटेंशियल वैक्सीनेटर लगाएंगे। करीब 750 हेल्थ वर्कर वैक्सीनेशन टीम में शामिल होंगे। मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर कोविड-19 तथा पोस्ट कोविड मरीजों पर रिसर्च करेंगे। प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि पूरे राज्य में इस तरह के रिसर्च किए जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ