कलेक्टर जाकिर हुसैन ने कोरोना को लेकर जिले में प्रतिदिन 700 से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। कोरोना कोर कमेटी की मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने कोरोना सैंपल, कोरोना वैक्सीनेशन, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, 13 जनवरी को होने वाली सीएम वीसी, संपर्क पोर्टल, नोहर-भादरा में नहरी पानी चोरी, इंदिरा रसोई समेत कई मुद्दों पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोनाकाल में होटल इत्यादि के जो भी पेमेंट बकाया है उनका पेमेंट अतिशीघ्र कर दिया जाए। एसडीएम स्तर पर भी कोई बिल वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग है तो उन्हें भी संबंधित एसडीएम जल्द से जल्द वैरिफ़िकेशन कर दे। साथ ही बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्राथमिकता के साथ पूरी तैयारी करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। बैठक में एडीएम अशोक असीजा, एएसपी जस्सा राम बोस, एसडीएम कपिल यादव, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, नगर परिषद कमिश्नर पूजा शर्मा, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने नोहर-भादरा में नहरी पानी चोरी रोकने को लेकर रासलाना वितरिका में आगामी दिनों में नहर चलने पर पानी चोरों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश एडीएम को देते हुए कहा कि नहरी पानी चोरी हर हाल में रुकनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ