700 ट्रैक्टरों में 7 हजार किसान टिकरी से शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे

शाहजहांपुर बॉर्डर पर 23 दिन से चल रहा किसान आंदोलन ‌रविवार को खासा जोशीला रहा। सुबह 11 बजे टीकरी बॉर्डर से उठकर भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहा के करीब सात हजार किसान 700 से भी अधिक ट्रैक्टरों में शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे।

ये किसान रेवाड़ी से पहले बीकानेर में शनिवार को पड़ाव डाल चुके थे। जबकि रविवार को वाया रेवाड़ी होते हुए खंडोडा मोड से शाहजहांपुर के आंदोलन स्थल पहुंचे। आंदोलन स्थल‌ पर अनशनरत आर‌एलपी के कार्यकर्ताओं से मिलने हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे।
उधर, सिंघु बॉर्डर पर ठंड और बारिश की मार, 18 साल के लड़के समेत 4 किसानों की मौत

किसान आंदोलन 39वें दिन भी जारी रहा। सर्दी, बारिश, सड़क पर जमे कीचड़, टपकते टेंट, भीगे कंबल और भीग चुकी जलाऊ लकड़ी के बावजूद किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हैं। इस बीच सिंघु और टिकरी बाॅर्डर पर 4 और किसानों की माैत हाे गई। इनमें एक 18 साल का युवक भी है। अब तक 54 किसान जान गंवा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुबह 11 बजे टीकरी बॉर्डर से उठकर भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहा के करीब सात हजार किसान 700 से भी अधिक ट्रैक्टरों में शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे


टिप्पणियाँ