लाखों का इनामी अपराधी पपला क्यों है खतरनाक,अपराधों की लिस्ट देखिए खुद समझ जाएगें,बीते 6 सालों में खूब मचाया तांडव
लॉयन न्यूज,बीकानेर। पपला गुर्जर आखिरकार पकड लिया गया है। वह दस लाख का इनामी क्यों है इस बारे में जब पुलिस अफसरों ने उसका अपराध का रिकॉर्ड खोला तो पता चला कि वह कितना दुर्दांत अपराधी है। हरियाणा और राजस्थान में उसने या उसकी गैंग ने जब भी गोली चलाई तो दस में से छह बार किसी ने किसी की जान ही ले ली। हरियाणा और राजस्थान में उसके खिलाफ अपराध की लंबी फेहरिस्त है। अधिकतर केसेज में उसकी तलाश है। दो बार उसे आज तक पुलिस पकड सकी है और दोनो बार ही पुलिस को खिलौना बनाकर उसकी गैंग उसे छुड़ा ले गई।
हरियाणा और राजस्थान में इस तरह से दर्ज हैं मुकदमें
सात साल पहले यानि साल 2014 में उसने पहली बार अपराध किया था। उसके बाद हत्या और रंगदारी वसूली के लगातार बढ़ते मामलों ने उसे बेखौफ कर दिया। नतीजा ये रहा कि सात साल के दौरान ही दिल्लीए यूपी तक उसके अपराध सामने आने लगे। पुलिस अफसरों के अनुसार गवाहों की हत्याए रंगदारी वसूली के लिए हत्या और वर्चस्व के लिए हत्या उसका पेशा और शौक बन गया। हरियाणा और राजस्थान में उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हए। 23 नवंबर 2014 को नपा पार्षद त्रिलोकचंद यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई। इसमें उसका नाम आया। 23 जुलाई 2015 को गांव जखराना में रिंकू उर्फ राजकपूर की गोली मारकर हत्या की गई। इस वारदात में भी उसकी मौजूदगी रही। । 20 मार्च 2016 को मुख्य बाजार के व्यापारी घनश्याम अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। । 25 जून 2018 को नपा उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की शादी समारोह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 7 जून 2018 को गांव पहाड़ी में गैंगवार के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। जिसमें उसका नाम आया। 23 मार्च 2018 को कुण्ड रोड पर प्रोपर्टी डीलर पर आपसी रंजिश में फायरिंग भी उसकी नजर में रही। 29 जुलाई 2019 को गांव जैनपुरबास में हिस्ट्रीशीटर जसराम गुर्जर की गोली मारकर हत्या के बाद उसने बदला लिया। 22 अगस्त 2019 को गांव भगवाड़ीकला में व्यापारियों से अवैध वसूली को लेकर हवाई फायरिंग। 30 अगस्त 2019 को जागुवास रोड़ पर चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग में वह शामिल रहा। उधर हरियाणा में महेन्द्र गढए नारनौल और नांगल चैधरी थानों में मारपीट करनेए हथियार रखने एवं हत्या करने जैसे गंभीर अपराध दस साल के दौरान पपला पर दर्ज हो चुके हैं।
अब यह बड़ी तैयारी कर रही है हरियाणा और राजस्थान पुलिस
पुलिस अफसरों ने बताया कि उस पर या उसकी गैंग पर दर्जनों अपराध दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर गंभीर है। सबसे गंभीर अपराध पुलिस पर हमलों को लेकर हैं। ऐसे में अब उसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान की पुलिस लंबी चैडी चार्जशीट बनाने की तैयारी शुरु करेगी ताकि इस तरह के अपराधी लंबे समय तक जेल में ही रहें और उनकी गैंग खत्म की जा सके। हरियाणा पुलिस ने भी अपने यहां दर्ज हुए अपराधों की सूची बनाई है। इन अपराधों में उससे पूछताछ की लंबी तैयारी है।

टिप्पणियाँ