कुत्तों ने हिरणों पर किया हमला,6 हिरणों की मौत,जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

लॉयन न्यूज,बीकानेर। मुकाम स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं। जिसके कारण आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर करीब 6 हिरणों को मौत के घाट उतार दिया हैं। घटना मुकाम की हैं। जहां पर वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा इलाज के बाद हिरणों को पास की ही गौशाला में छोड़ दिया गया था।

जिन पर रात को कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना से वन्य जीव प्रेमियोंं में वन विभाग के जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं। गुरूवार सुबह जब गायों की सेवा करने वाला उदयभान मौके पर पहुंचा तो हिरणों को देखकर सकपका गया और कुत्तों को भगाया। जिसके बाद वन्य जीव प्रेमियों को सूचना दी गयी।

वन्य जीव प्रेमियों ने हिरणों का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणिया ने कहा कि रेस्क्यू सेंटर में तैनात वन कर्मियों की ये ड्यूटी थी। कि वे उपचारधीन हिरणों का ध्यान रखे ओर इलाज करवाए। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण 6 हिरणों की मौत हो गयी। धारणिया नेक कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Posts



टिप्पणियाँ