एक दर्जन डिब्बों में चोरी,करीब 6 लाख के लगेज और नकदी चोरी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। ट्रेन में चोरी की खबर सामने आयी हैं। सिकंदराबाद-बीकानेर चलने वाली ट्रेन में बीते दिनों से चोरी की बाते सामने आ रही हैं। ऐसी ही सूचना आज फिर मिली हैं। बनास स्टेशन के पास करीब एक दर्जन डिब्बों में चोरी की वारदात सामने आयी हैं। ट्रेन में सफर कर रहे अशोक संचेती भी इसके शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब 6 लाख का लगेज और नकदी चोरी होने की बात कहीं जा रही हैं। रेलवे ने इस सम्बंध में जीआरपी की टीम को एक्टिव कर दिया हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ