लॉयन न्यूज। राजस्थान के जयपुर में आज सुबह 11 बजे हैदराबाद से आई एयर एशिया की फ्लाइट से कोरोना वैक्सीन लेकर पहुंची। भारत बायोटेक कंपनी की बनाई कोवैक्सीन की 60 हजार वैक्सीन की खेप इस फ्लाइट में पहुंची हैं, जिसे एयरपोर्ट से सीधे आदर्श नगर स्थित स्टेट ड्रग स्टोर सेंटर पर लाया गया। इसके अलावा पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड की डोज आज शाम करीब पौने पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल वन से पुलिस एस्कोर्ट की निगरानी में वैक्सीन को ड्रग स्टोर सेंटर पर लाया गया। इसी सेंटर से जयपुर जिले में बनाए 229 वैक्सीनेशन सेंटर तक इन्हे सप्लाई किया जाएगा। जयपुर के अलावा यहां से अन्य जिलों में भी वैक्सीन की खेप पहुुंचाई जाएगी। जयपुर की बात करें तो अब तक जयपुर में कुल 59,600 हैल्थ वर्कर्स का को-विन एप पर रजिस्टेशन का हो चुका हैं, जिनको वैक्सीन लगाई जाएगी। जयपुर के शहरी क्षेत्र में 84 और ग्रामीण इलाकों में 145 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं।
आपको बता दें कि बुधवार को राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की 6 लाख 3 हजार 500 डोज की पहली खेप पहुंचने की योजना हैं। इसमें 5.43 लाख डोज सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से बनाई वैक्सीन हैं, जबकि 60 हजार डोज भारत बायोटेक की।


टिप्पणियाँ