एक रात में 6 जगह ताले टूटे, लाखों की नकदी-जेवर चोरी

शहर के अलग-अलग थाना इलाके में हो रही चोरियों के आगे पुलिस बेबस है। चोरों ने एक रात में तीन मकान, गोदाम, दुकान व मंदिर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, जेवर चोरी कर लिया। सबसे ज्यादा तीन सूने मकान, गोदाम व मंदिर की चोरी करधनी इलाके में हुई है। करधनी में चोरों ने बालाजी विहार 62 में सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए।

पीड़ित झाबर सिंह ने सोमवार को करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरी वारदात नांगल जैसा बोहरा स्थित दुर्गा विहार में हुई। पीड़ित अरुण कुमार शर्मा ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह परिवार सहित किसी काम से गांव गए थे। इस दौरान वारदात हो गई। नारायण विहार स्थित गोदाम के ताले तोड़कर सामान चोरों ने माल पार कर लिया।

गोदाम मालिक शिवपुरी निवासी संजय कुमार प्रसाद ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चौथी वारदात माणकचौक इलाके में हुई। चोरों ने जौहरी बाजार स्थित दुकान के ताले तोड़कर 130 पीपे तेल व 123 पीपे घी चोरी कर लिया। इस संबंध में श्याम सैल्स के मालिक झोटवाड़ा निवासी पुरुषोत्तम ने सोमवार को माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर 130 पीपे तेल व 123 पीपे घी चोरी कर लिया।

पांचवी वारदात भट्टा बस्ती इलाके में हुई। चोरों ने संजय नगर स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर 60 हजार रुपए व जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित माजिद ने भट्टा बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। छठी वारदात भांकरोटा में हुई। चोरों ने अजमेर रोड स्थित रामचंद्रपुरा स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़िता बादाम देवी ने सोमवार को भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ