लव जिहाद के आरोपों से घिरे मुख्तयार खां व मुन्ने खां पर दुष्कर्म का मामला दर्ज,वीडियो बनाकर वायरल की दी धमकी,5 नामजद
लॉयन न्यूज,बीकानेर। कोल्ड्र डिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में पीडि़ता ने नयाशहर थाने में मुन्ने खां,मुखत्यार खां,शेरू खां व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थिया ने आरोपियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग व कई पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
थानाधिकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी परिवादिया ने बताया है कि जुलाई 2015 में मुन्ने खां उसके घर आया था, इस दौरान उसकी दोनों पुत्रियां घर पर नहीं थी व पति भी घर पर नहीं था। तब आरोपी मुन्ने खां कॉल्ड ड्रिंक लेकर आया था, जिसे पीते ही वह सुध बुध खो बैठी। जब वह होश में आई तो पता चला कि मुन्ने खां ने उसके साथ दुष्कर्म कर लिया है।
आरोपी ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया। परिवादिया के अनुसार आरोपी द्वारा घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने व पति को जान से मारने की धमकी दी गई। परिवादिया के अनुसार इसके बाद वीडियो की आड़ में आरोपी ने उससे बार बार दुष्कर्म किया। वहीं शेरू खां व दो अन्य के साथ शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर किया।
आरोप यह भी है कि मुन्ने खां के पुत्र मुख्तयार ने इसी आड़ में उसकी बेटी को भी झांसे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376(एन) व 376(डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी मुख्तयार खां पर लव जिहाद करने के आरोप लग रहे है जिसको लेकर बीते दिनो एक समुदाय ने बड़ी सख्या में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था।

टिप्पणियाँ