5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

भीमगंजमंडी पुलिस ने लंबे समय से फरार एवं पांच हजार रुपए के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। सीआई हर्षराज सिंह खरेड़ा ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल सलाम उर्फ लंगड़ा अपने एक साथी दीपक भोय के साथ अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस दबिश से पहले ही लंगड़ा मौके से फरार हो गया था। मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खरेड़ा ने बताया बदमाश के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट जैसे 23 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ