5 जनवरी तक बूंदाबांदी और ओलों की चेतावनी

राजधानी जयपुर में रात की सर्दी गायब हाे गई लेकिन दिन में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बरकरार है। दाे दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बढ़कर बीती रात 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस विंटर सीजन तापमान की सबसे ज्यादा बढाेत्तरी है। इससे पहले गुरूवार रात का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पश्चिमी विक्षाेभ के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शहर में सुबह से ही बादल छाए रहने और हल्की ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन का अहसास हुआ। पारा दिन में 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था लेकिन शाम को पारा एक से दाे डिग्री लुढ़का।

जयपुर सहित आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी
पश्चिमी विक्षाेभ के चलते जयपुर सहित कई जिलाें में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। बीती रात जयपुर के आसपास कई इलाकाें में हल्की बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक लगातार हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drizzle and hail warning by 5 January


टिप्पणियाँ