लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों से लगातार हो रही बाइक चोरियों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह को पकड़ा हैं। हनुमानगढ़ के जंक्शन पुलिस थाने की टीम ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 5 चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने हरविन्द्र और सोनू कोक गिरफ्तार कर पूछताछ की तो जंक्शन थाना क्षेत्र से 3,टाउन से 1 और श्रीगंगानगर से 1 बाइक चोरी की वारदात को कबूला हैं। हालांकि आरोपियों से पूछताछ जारी हैं, आने वाले दिनों में इनसे और भी चोरी की वारदातों से पर्दा उठ सकता हैं।

टिप्पणियाँ