गुरुवार अलसुबह शहर घने काेहरे के आगाेश में रहा। सुबह 5.30 बजे दृश्यता 100 मीटर से भी कम पहुंच गई। पूरे शहर में सुबह 11 बजे तक काेहरे का असर रहा। दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। सुबह और शाम गलन का असर तेज रहने से शहरवासी ठिठुरते रहे। शहर के चाराें तरफ फैलीं पहाड़ियां पूरे दिन धुंधली नजर आईं।
न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री पहुंचा गुरुवार को न्यूनतम पारे में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। गुरुवार को अधिकतम पारा 20.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री रहा। सुबह की आर्द्रता 97 और शाम की आर्द्रता 59 प्रतिशत रही। मालूम हो कि गत तीन दिन पहले तक बादलों के छाए रहने के कारण न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच गया था। बादलों के छंटने के साथ ही न्यूनतम पारे में 7.2 डिग्री तक की गिरावट आई है। बुधवार काे पारा 10.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था।
आगे क्या...
मौसम विभाग के के मुताबिक दो-तीन दिन में बादलों के छंटने के साथ ही अधिकतम एवं न्यूनतम पारे में स्थिरता बनी रह सकती है या फिर गिरावट हो सकती है। ठंड का तेज असर बरकरार रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ