आनंदधाम हवेली में गुरुवार को वल्लभाचार्य के पुत्र गुसाई जी का 506वां प्राकट्य उत्सव मनाया। इस उपलक्ष्य में हवेली में पलना दर्शन व बधाई गान का आयोजन हुआ। ठाकुरजी को जलेबी का भोग लगाया। ट्रस्टी सुमन बाहेती ने पुष्टिमार्ग परंपरा में राजभोग श्रृंगार प्रणाली की शुरआत गुसाई महाराज ने ही की। साथ ही अष्ट छाप कीर्तन मंडल की रचना की। जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 10:30 बजे लाल पलना दर्शन हुए। श्रद्धालुओं ने पलना दर्शन गान किया। दोपहर 12 बजे राजभोग दर्शन में तिलक माला आरती की। शाम 5:45 बजे कांच का बंगला सजाया। लहरिए के बंगले में ठाकुरजी बिराजे। चैतन्य शर्मा व दिव्यांशु दाधीच की मंडली ने बधाई गान किया। महिला मंडल की सदस्याओं ने भी कीर्तन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ