50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का मिला शव,मौके पर पुलिस

लॉयन न्यूज,बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के मौहल्ला व्यापारियन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला हैं। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया हैं। जिसको पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया हैं। प्रथम दृष्टता मृतक भिखारी प्रतीत होता हैं। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी हैं। शव के पास काफी खून फैला हुआ था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ