सब्जीमंडी टेंपो स्टैंड से 4 खंबा तक की सड़क होगी चौड़ी, रास्ते के मकानों का होगा अधिग्रहण

नगर विकास न्यास मंडल की 194वीं बैठक न्यास अध्यक्ष जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें न्यास द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व अब तक पूरे हो चुके कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसमें शहर में चल रहे 1630 करोड़ के 19 कार्य भी शामिल है। बैठक में सब्जीमंडी टेंपो स्टैंड से चार खंबा तक की सड़क चोड़ी करने के लिए बीच के मकान अधिग्रहित करने का फैसला किया है।

बैठक में लाडपुरा गेट व करबला रोड पर तिराहा बनाने के लिए एक मकान अधिकृत करने, 700 करोड़ के चंबल रिवर फ्रंट के विकास कार्य के लिए 87 मकान अधिग्रहण करने, यूआईटी के अधिकारियों के लिए वाहन खरीदने की बजाय किराए पर लेने का फैसला किया है।

यूआईटी ने जिन कच्ची बस्तियों में पट्टे दे दिए, वहां एनओसी, नाम ट्रांसफर, भवन निर्माण की स्वीकृति देने का फैसला किया है। यूआईटी सचिव राजेश जोशी ने बताया कि बैठक में 1630, 28 करोड़ की उन 19 कार्यों की भी स्वीकृति दी गई, जो अभी चल रहे हैं। इनमें 700 करोड़ की चंबल रिवर फ्रंट योजना भी शामिल है।

112, 83 करोड़ से आईएल कॉलोनी की टी सेक्टर भूमि पर सिटी पार्क बनाने, 300 करोड़ की देवनारायण योजना, 70 करोड़ की लागत से अनंतपुरा तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण, अंटाघर चौराहे पर अंडरपास एरोड्रम चौराहे पर अंडरपास, गोबरिया बावड़ी चौराहे पर अंडरपास, जयपुर गोल्डन के पास पार्किंग, मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा में पार्किंग, गुमानपुरा में स्थित इंदिरा गांधी तिराहे पर अंडरपास व फ्लाईओवर झालावार रोड पर सिटी मॉल के सामने एलिवेटेड रोड, नयापुरा विवेकानंद चौराहे का विकास, 120 एमएलडी की दो पेयजल फिल्टर प्लांट, एमडीएस चिकित्सालय में नया ओपीडी, जेकेलोन में 156 बेड की क्षमता का इनडोर ब्लॉक, सीबी गार्डन का विकास स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स शामिल है।
इन कार्यों को भी मिली स्वीकृति
बूंदी रोड पर गुरुद्वारे से न्यास प्रवेशद्वार तक डिवाइडर में पौधरोपण व संधारण का 112, 4 लाख का कार्य, किशोरपुरा गेट से इंदिरा गांधी तिराहे तक सड़क विस्तार, साजीदेड़ा नाले से दशहरा ग्राउंड तक एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य कंसलटेंसी वर्क, नागाजी का बाग विस्तार का कार्य की कंसलटेंसी को भी स्वीकृति दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The road from the Subzimandi Tempo stand to 4 Khamba will be widened, the way houses will be acquired


टिप्पणियाँ